फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में ही है अनुसूचित जाति का हित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। भाजपा के जिला स्तरीय अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन का आयोजन चंदौसी रोड स्थित सोहन सिंह खड्गवंशी मेमोरियल स्कूल में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को हुए सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा डॉ. भोला सिंह रहे। शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी समेत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सम्मेलन में संबोधित करते हुए भोला सिंह ने कहा कि मुझे अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर हमारे अनुसूचित समाज को भाजपा ने बड़ा सम्मान दिया है। अब तक किसी भी सरकार ने अनुसूचित जाति के लिए नहीं सोचा है। सभी ने झूठे वादे कर हमारे वोटों को ठगा है। आज समय आ गया है कि हमारे समाज को एकजुट होकर भाजपा को वोट देकर बहुमत से सरकार बनानी है।
जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड्गवंशी ने कहा कि केवल भाजपा में ही दलित व अनुसूचित समाज पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किशन पाल ने कहा कि सभी सरकारों ने अनुसूचित जाति को केवल वोट बैंक समझा। बसपा सरकार में झूठे वादे किए गए। कभी विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया गया। राज्यमंत्री गुलाब देवी समेत पूर्व दर्जा मंत्री मंजू दिलेर चौहान व चंदौसी की चेयरमैन इंदु रानी और जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गोल्डी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष चरन सिंह भारती ने तथा संचालन जिला महामंत्री विमल सागर ने किया। इस बीच विपिन गुप्ता, गीता प्रधान, कपिल राजोरिया, अक्षय वाल्मीकि, महावीर सिंह, संजीव व चंद्रसेन दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें