फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा ने बरेली को हराकर जीता फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मॉडल पब्लिक लॉ कॉलेज में मरहूम जमील अहमद की याद में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। बुधवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच बरेली व नोएडा के बीच खेला गया।
विज्ञापन

नोएडा के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 208 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरेली की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। नोएडा ने 32 रनों से मुकाबला जीत लिया।
विजेता टीम के खिलाड़ियों को शानू वारसी ने ट्राफी व 51 हजार रुपये और
उपविजेता टीम को ट्राफी व 25 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। अंत में डॉ. गिरिराज किशोर के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर सपा नगराध्यक्ष संजय मदान, नजर मोहम्मद, अंकुर ठाकुर, राज कुमार, फराद खान, उदित, नदीम, अब्दुल रजा, फरहान, अशोक यादव, दानिश कुरैशी, सद्दाम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें