फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके आई नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। थाना क्षेत्र के गांव में मायके आई नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर ससुराल वाले भी आ गए। ग्रामीणों के अनुसार घटना से पहले नवविवाहिता की फोन पर पति से बात हुई थी। किसी बात को लेकर नवविवाहिता फंदे पर लटक गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी तीन माह पहले ही रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद नवविवाहिता अपने मायके आई थी। शुक्रवार की सुबह परिजन खेत पर कार्य करने चले गए और नवविवाहिता घर पर अकेली रह गई। शाम को जब परिजन खेत से लौटे तो कमरे का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। कमरे में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका हुआ था। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया और वह विलाप करने लगे। घटना की सूचना पर ससुराल के लोग भी पहुंच गए। दोनों परिवारों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है कि घटना से पूर्व नवविवाहिता ने अपने पति से मोबाइल पर बात की थी। बातचीत के दौरान किसी बात से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें