संभल के बबराला थानाक्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाइवे किनारे खंदी मे गिरी कार। संवाद
- फोटो : CHANDAUSI
संभल। गुन्नौर थानाक्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गुन्नौर-बबराला मार्ग पर अफसर नगर के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी जा गिरी। हादसे में कार चालक घायल हो और कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायल का उपचार निजी चिकित्सालय में कराया गया है।
शाहजहांपुर जनपद के गांव कलान निवासी सचिन गुप्ता मंगलवार को दिल्ली एम्स अस्पताल से अपने मामा का शव एंबुलेंस में लेकर उसके पीछे अपनी कार से चल रहे थे। आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर अफसर नगर के पास कार अनियंत्रित होकर खंदी में जा गिरी। हादसे में कार चालक घायल हो गए। घटना की सूचना घायल ने बबराला निवासी अपने रिश्तेदार राजा गुप्ता को दी। उन्होंने मौके पर पहुंच घायल सचिन को उपचार के निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।