फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कैंटीन संचालक को शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कैंटीन संचालक को शराब में जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने का प्रयास किया गया। इस मामले की रिपोर्ट संभल कोतवाली में दर्ज की गई है। चौधरी सराय निवासी नन्हू पुत्र पाताली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका बेटा गौरव सैनी चौधरी सराय में कैंटीन चलाता है। सोमवार की शाम कैंटीन जाने की बात कहकर गया था, लेकिन कैंटीन नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

जब तलाश किया तो चौधरी सराय में कोल्डस्टोरेज के पीछे बेसुध हालत में मिला। जिसने बताया कि चौधरी सराय निवासी वसीम और आफाक शराब पिलाने के बहाने से लाए थे। शराब में जहरीला पदार्थ मिला दिया। जिससे हालत बिगड़ गई। परिजनों ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप है कि हत्या का प्रयास किया गया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली के प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। युवक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें