फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दस कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 60

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बुधवार को दस लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। इसलिए सभी को होम आइसोलेट किया गया है। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 60 हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि गुन्नौर के गांव सैमला में दो, बबराला में दो, बाहपुर पट्टी में दो, बहजोई, लहरावन, दुर्गा कॉलोनी में एक-एक मरीज मिले हैं। सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी में भी संक्रमण पाया गया है। बताया कि इन सभी की जांच के लिए नमूने रैंडम सैंपलिंग के दौरान लिए गए थे। अब संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। चार दिन में 60 मामले सामने आ चुके हैं। यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट में सैंपलिंग की जा रही है। सभी की जांच अब आरटीपीसीआर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें