फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े वाहन में टैंपो ने मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव अभयराम की मढैया के पास सड़क किनारे खड़े वाहन में टैंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में टैंपो में सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला गाजियाबाद के खोजा जलालपुर निवासी अमित अपने साथी संदीप के साथ बुकिंग पर टैंपो चंदौसी लेकर आया था। बुधवार की रात 11 बजे गाजियाबाद लौटते समय थानाक्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव अभयराम की मढैया के पास सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गया। हादसे में टैंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और टैंपो में सवार अमित कुमार व उसका साथी संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें