फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील, कचहरी व थानों में भी होगा कोरोना से बचाव को टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जिले भर में अभी भी तमाम फ्रंटलाइन वकर्र और हेल्थ केयर वर्कर ने कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगवाया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अन्य विभागों के सहयोग से मेगा अभियान चलाने का प्लान बनाया है। डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर तहसील, कचहरी व थानों में कर्मचारियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि जनवरी 2021 से कोरोना से बचाव को लेकर वैक्सीनेशन शुरू किया गया था। उस समय पहले चरण में फ्रंटलाइन वर्कर व हेल्थ केयर वर्कर को टीका लगाया गया था। धीरे-धीरे इस वर्ग ने दूसरी डोज लगवा ली। बाद में इन सभी के लिए तीसरी यानी प्री-कॉसन डोज का भी प्रावधान हो गया। अब तक जिले में 1318 फ्रंटलाइन वर्कर व 1494 हेल्थ केयर वर्कर ने दूसरी डोज लगवाने के बाद प्री-कॉसन डोज नहीं लगवाई है।
विज्ञापन

फिलहाल 2812 वर्कर ऐसे हैं, जो अभी भी प्री-कॉसन डोज से दूर हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से भी नाराजगी जाहिर की गई थी। इस बीच विभाग की ओर से गुरुवार व शुक्रवार को जिले भर के तहसील, कचहरी व थानों में मेगा कोविड वैक्सीनेशन की योजना तैयार की गई है। बुधवार को सीएमओ डॉ. पंकज विशनोई ने ऑनलाइन बैठक जिले भर के चिकित्साधीक्षकों को कोरोना से बचाव को लेकर मेगा कोविड वैक्सीनेशन में सहयोग करने की बात कही।
----
मेगा कोविड वैक्सीनेशन में प्री-कॉसन डोज के ड्यू 2812 फ्रंटलाइन वर्कर व हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए दो दिनों में 78 टीकाकरण सत्र प्लान किए गए हैं। साथ ही सभी विभागों से सहयोग भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संतोष कमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें