फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समबर्सिबल से नहाने के दौरान किशोर की करंट लगने से मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सौधन में सबमर्सिबल के तार लगाकर नहाते समय एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने गांव के ही शमशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सौंधन गांव निवासी मुकेश यादव का नौ वर्षीय पुत्र तपन कुमार जो गांव के ही प्राइमरी पाठशाला में कक्षा दो का छात्र था। वह सोमवार को दोपहर समय लगभग एक बजे अपने घर पर अपने चाचा सतीश कुमार के सबमर्सिबल पर अकेला नहाने चला गया। बिजली के तार लगाकर नहाते समय उसे करंट लग गया। कुछ देर बाद उसकी बड़ी बहन भूरी ने देखा तो उसका भाई वहां अचेत अवस्था में पड़ा था। जिस पर उसकी चीख निकल गई। इसके बाद परिजन आए और उसे लेकर निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने संभल रेफर कर दिया। संभल में निजी चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें