बहजोई। चंदौसी तहसील क्षेत्र के रामगढ़ गांव में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को सोमवार की दोपहर हटाया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध निर्माण को ढहाया गया। इस प्रशासनिक कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा था।
तहसीलदार चंदौसी दीपक चौधरी ने बताया कि रामपुर गांव में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे का मामला कोर्ट में चला। बीते दिनों तहसीलदार कोर्ट से आदेश जारी हुआ, इस आदेश का अनुपालन कराने के लिए सोमवार की दोपहर नायब तहसीलदार निश्चय कुुमार राजस्व विभाग की टीम और कोतवाली बहजोई के साथ रामगढ़ गांव पहुंची। इसके बाद सरकारी जमीन पर किए गए निर्माण को हटाया गया। इस दौरान आठ स्थानों पर हुए निर्माण को जेसीबी से तोड़कर ढहाया जा सका। इस दौरान राजस्व टीम के साथ पुलिस मौके पर मौजूद रही।