फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्नान करते समय गंगा में डूबकर किशोर की मौत

Sun, 24 Mar 2024 11:22 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा (संभल)। क्षेत्र के सिसौना गंगा घाट पर गंगा स्नान करते समय 16 वर्षीय किशोर रामावतार गहरे पानी में डूब गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव मिला। साथ में स्नान कर रहे साथी उसके शव को गांव ले गए।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव आर्थल निवासी रामावतार घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण दिल्ली में गांव के अन्य लोगों के साथ मजदूरी करने गया था। रविवार की सुबह होली पर घर लौटते समय साथियों के साथ रजपुरा थाना क्षेत्र के सिसौना गंगा घाट पर रुक गया और स्नान करने लगा। उसी समय गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने शोर मचाया लेकिन तब तक किशोर गहरे पानी डूब गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो घंटे बाद घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर शव मिला है। हादसे की सूचना से घर में कोहराम मच गया। मृतक एक बहन और चार भाइयों में चौथे नंबर का था। बेटे की मौत से मां सोनवती का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव घर ले गए। जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें