फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर ने निजी बस को पीछे से मारी टक्कर, बस परिचालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के बहजोई रोड स्थित सिल्वर स्टोन स्कूल के सामने डीजल से भरे टैंकर ने निजी बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में निजी बस क्षतिग्रस्त हो गई व परिचालक के सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद बस में सवार यात्री उतर कर अन्य वाहनों वाहनों स्वयं से गंतव्य की ओर चले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह बहजोई प्राइवेट बस स्टैंड से निजी बस 25 सवारियां लेकर बबराला को रवाना हुई। बस जब बहजोई रोड स्थित सिल्वर स्टोन स्कूल के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे डीजल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस परिचालक गुलशन निवासी बहजोई घायल हो गई। गनीमत यह रही कि बस में सवार कोई यात्री घायल नहीं हुआ। घटना के बाद बस वहीं रुकने पर यात्री उतर स्वयं ही अन्य वाहनों से अपने-अपने गंतव्य को चले गए। बस चालक अतुल निवासी बहजोई व परिचालक ने टैंकर को रोक लिया और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कुछ देर पर मौके पर पहुंच भी पहुंच गई। चालक रविंद्र सिंह निवासी गांव सेवला थाना असमोली टैंकर में आंवला से डीजल भरकर संभल जा रहा था। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें