फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवाद की भावना सभी को साथ लेकर चलना : अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। संगठन ही सरकार बनाने का काम रहता है। इसलिए सदैव संगठित रहना ही जरूरी है। यह बात समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित किए गए जिला समाजवादी बुद्धिजीवी वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री, राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा ने कही।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे इस्लामनगर रोड पर आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि ने कहा कि यह समाज के प्रबुद्ध जीवियों का सम्मेलन है। समाजवाद की सबसे बड़ी भावना है, सब को साथ लेकर चलना। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सभी वर्गों को बांटना चाहती है, जबकि सपा दोनों को जोड़ने का काम कर रही है। सभी को चाहिए कि वह विद्या समेत राजनीतिक विचारों पर ध्यान दीजिए। उन्होंने कहा कि सपा काम करना चाहती है। इसलिए पार्टी के हाथों को मजबूत करें। इस बीच उन्होंने पेट्रोल व डीजल के बढ़ते हुए दामों पर भी सरकार को घेरा।
अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि समाज में बुराइयों व कुरीतियों को दूर करने की जिम्मेदारी प्रबुद्ध वर्ग की है। भाजपा के लोग गुमराह करते हैं। भाजपा सरकार ने अपनी घोषणा में कहा कि हर साल नौजवानों को रोजगार देंगे, जबकि हकीकत में सरकार ने लोगों का रोजगार छीना है। समाज के हर वर्ग के लोगों पर अत्याचार किया है। भगवान परशुराम ने लोगों की भलाई के शस्त्र व शास्त्र दोनों ही उठाए। भगवान परशुराम के मार्ग पर चलने से ही अन्याय व अत्याचार दूर हो सकेगा।
विज्ञापन

इस बीच पूर्व जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी समेत मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह यादव, संजय मिश्रा, परवेज अली, रामखिलाड़ी यादव, प्रदीप कुमार, गूड्डू यादव, मोहम्मद फहीम, पिंकी यादव, जिया उर रहमान व फिरोज खां आदि ने भी विचार रखे। संचालन जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने किया। सम्मेलन में सतीश प्रेमी, प्रमोद यादव, शोभित कुमार काका, गुल्लू यादव, देव यादव, सुनील यादव, नवीन यादव, सुरेंद्र यादव, शुभम यादव, लाल बहादुर यादव, रवि शंखधार, प्रशांत वार्ष्णेय व विमलेश कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें