फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का अनशन भी नहीं करा सका महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। एसएम कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अपने कार्यकर्ता व कुछ छात्रों के साथ प्राचार्य कक्ष में पहुंचे। जहां चुनाव कराने की मांग को लेकर प्राचार्य के साथ नोकझोंक करने के बाद कक्ष में धरने पर भूमे पर बैठ गए। हालात बिगड़ते देख प्राचार्य ने पुलिस बल बुला लिया। एसएसआई के समझाने के बाद भी जब छात्र सभा के कार्यकर्ता नहीं माने तो एसडीएम व सीओ पहुंचे। एसडीएम ने छात्रसभा व छात्रों को प्राचार्य कक्ष से निकाला और छात्रों के प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए बुलाया। प्रतिनिधि मंडल से वार्ता के बाद सहमति बनी कि प्राचार्य द्वारा जिलाधिकारी को पत्र भेज चुनाव कराने की मांग की जाएगी। इसके बाद एसडीएम, सीओ व प्राचार्य ने कॉलेज पर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को जूस पिला हड़ताल समाप्त करा दी।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर से एसएम कॉलेज के छात्र महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। शुक्रवार को सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव अपने कुछ कार्यकर्ताओं व छात्रों के साथ नारेबाजी करते हुए प्राचार्य डा. हेमंत कुमार के कक्ष में पहुंचे। यहां चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र सभा के पदाधिकारियों की प्राचार्य से नोकझोंक हुई और कक्ष में धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। महाविद्यालय में हालात खराब होने पर प्राचार्य ने कोतवाली से पुलिस बुला। पुलिस बल के साथ महाविद्यालय पहुंचे एसएसआई संजय कुमार ने छात्र सभा कार्यकर्ता व छात्रों को समझाने का प्रयास किया। मगर वह चुनाव कराने की मांग को लेकर अड़े रहे। बात बिगड़ती देख घटना से एसडीएम व सीओ को अवगत कराया गया। इसके बाद एसडीएम राजपाल सिंह व सीओ गोपाल सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य कक्ष में पहुंचे। यहां एसडीएम ने प्राचार्य कक्ष में जमीन पर बैठे छात्रसभा व छात्रों को कक्ष से बाहर निकलने की बात कही। नहीं जाने पर कोरोना प्रोटोकाल के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
इसके बाद धरने पर बैठे छात्र सभा कार्यकर्ता व छात्र कक्ष से बाहर निकल गए। छात्रों के प्रतिनिधि मंडल में छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सहित पांच लोग कक्ष में वार्ता करने पहुंचे। प्रतिनिधि मंडल की अधिकारियों से हुई वार्ता में सहमति बनी कि प्राचार्य द्वारा जिलाधिकारी को पत्र भेजकर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की अनुमति मांगी जाएगी। अनुमति पर चुनाव होंगे और अनुमति नहीं मिलती तो चुनाव को लेकर किसी प्रकार का कोई आंदोलन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सहमति बनने के बाद एसडीएम, सीओ व प्राचार्य महाविद्यालय के शिक्षकों के साथ कॉलेज गेट पर भूख हड़ताल पर बैठे विकास उपाध्याय, मोहन गौतम, अजय यादव, उज्ज्वल शर्मा को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई। इसके बाद सभी छात्र अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें