फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बलकरनपुर में बिजली करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय कक्षा आठ के छात्र की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम पांच बजे गांव बलकरनपुर निवासी महेंद्र सिंह के मकान में लगे बिजली मीटर में विद्युत सप्लाई नहीं आ रही थी। तभी महेंद्र सिंह का 14 वर्षीय पुत्र सुमित घर के पास लगे विद्युत पोल से केबल को हिलाने के लिए डंडा लेकर गया। जब सुमित डंडे से तार को सही कर रहा था, तभी पोल में लगी लोहे की स्टिक में करंट उतर आया। सुमित के लोहे की स्टिक से टच होते ही करंट ने चपेट में ले लिया। छात्र के चीखने पर पिता महेंद्र सिंह और बड़ा भाई संजू डंडा लेकर दौड़े और तार से सुमित को अलग किया। परिजन आनन-फानन में सुमित को वाहन से चंदौसी के निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने देखते ही सुमित को मृत घोषित कर दिया। सुमित गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। सुमित की मां भूदेई गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के पर कार्य करती है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें