फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में फिर आ रही भाजपा की सरकार : भूपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शुक्रवार रात चंदौसी में विश्राम के बाद शनिवार की सुबह जन विश्वास यात्रा रामपुर के लिए रवाना हुई। चंदौसी से आगे बनियाठेर में यात्रा का स्वागत किया गया। बनियाठेर में सभा के दौरान पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार आ रही है। विपक्ष पूरी तरह से पस्त है। बाद में यात्रा रामपुर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

बनियाठेर में सभा में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा की जन विश्वास यात्रा पार्टी के कार्यों की संकल्प यात्रा है। इसे अपार जन सहयोग मिल रहा है। सभी जिलों में जन विश्वास यात्रा घूम रही है। प्रदेश में भाजपा फिर से योगी जी के नेतृत्व में सरकार बना रही है। सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम किया है। प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ है। इस मौके पर राज्यमंत्री गुलाब देवी, जिला प्रभारी राजा वर्मा, जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिला महामंत्री धीरेंद्र यादव, कमल कुमार, पालिकाध्यक्ष इंदू रानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें