फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: काजी बेहटा सरकारी स्कूल में बंद किए छुट्टा पशु, पुलिस ने पहुंचकर निकाले

Sun, 14 Jan 2024 04:09 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव काजी बेहटा में शनिवार को भारत विकसित संकल्प यात्रा के कार्यक्रम से पहले ग्रामीणों ने कंपोजिट विद्यालय में छुट्टा पशुओं को बंद कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर छुट्टा पशु बंद होने की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसओ बनियाठेर, लेखपाल, सचिव, ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को समझाकर छुट्टा पशुओं को छुड़वाया।इसके बाद साफ सफाई कराई। बीडीओ ने ग्रामीणों को चिह्नित कर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन


पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव काजी बेहटा में शनिवार की दोपहर 12 बजे से भारत विकसित संकल्प यात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित था। क्षेत्र में छुट्टा पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। करीब दस बजे परेशान कुछ किसान एकत्र हो गए। उन्होंने जंगल में घूम रहे करीब 50 छुट्टा पशुओं को घेरकर कंपोजिट विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए पहुंचे लेखपाल व ग्राम प्रधान विजय कुमार ने मामले की सूचना पुलिस व अधिकारियों को दी। दोपहर करीब 12 बजे थाना प्रभारी बनियाठेर मोहित काजला, सचिव उत्कर्ष गुप्ता भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने कहा कि गोशाला न होने से छुट्टा पशु फसल बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और छुट्टा पशुओं को छुड़वा दिया। बीडीओ के निर्देश पर लेखपाल ने गांव में गोशाला के लिए भूमि चिह्नित की। ग्राम प्रधान ने तुरंत ही ट्रैक्टर बुलवाकर ग्राम समाज की भूमि में खड़ी फसल की जोताई करा दी। इसके बाद कंपोजिट विद्यालय परिसर में साफ सफाई कराई गई। दोपहर के बाद कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें