फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा ही मनुष्य के कल्याण का एकमात्र साधन है : अनंत दास

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के मोहल्ला हल्लू सराय स्थित सिद्धपीठ चामुंडा देवी मंदिर पर श्रीमद्भागवत की कथा के तीसरे दिन वृंदावन से आए आचार्य अनंत दास महाराज ने ध्रुव चरित्र की कथा सुनाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य अनंत दास महाराज ने बताया कि कथा ही मनुष्य के कल्याण का एकमात्र साधन है। भक्त कई प्रकार के होते हैं और भक्ति मनुष्य के जीवन के लिए आवश्यक नहीं, बल्कि अति आवश्यक है। बताया कि ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि का निर्माण करना व मनुष्य का जन्म कैसे हुआ, इसके बारे में विस्तार से बताया। कथा में शिव पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान महंत मुरली सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, शिवओम गुप्ता जी, रामकिशन ठकराल, शुभम गुप्ता, राजीव अग्रवाल, संजय ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें