फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में पथराव और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र में बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और मारपीट हुई। इस दौरान आपस में पथराव और फायरिंग भी हुई। जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने ले आई। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को नखासा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में सुबह करीब दस बजे खेलते-खेलते बच्चों में मामूली विवाद हो गया। बच्चों को झगड़ता देख परिजन वहां आ गए और कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और एक दूूसरे पर हमला करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर भी चले।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। इसमें एक पक्ष के असरार हुसैन, दूसरे पक्ष के मुकीम, बहार हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने ले आई और घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि बच्चों के विवाद में दो पक्षों की ओेर से पथराव हुआ है। फायरिंग नहीं हुई है। दोनों पक्षों के लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें