फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकराई, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र में वाजिदपुरम के निकट सिरसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इसमें बाइक पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे एएसपी ने घायल अवस्था में सड़क पर पड़े पिता-पुत्रों को सिपाही की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब दो बजे गांव ततारपुर निवासी साजिद अपने बेटे वाजिद के साथ बाइक से संभल किसी काम से आ रहा था। जैसे ही संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित वाजिदपुरम के निकट पहुंचे तो बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे बाइक पर सवार दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी दौरान संभल की ओर से एएसपी आलोक कुमार जायसवाल अपने आवास पर जा रहे थे। घायल अवस्था में दोनों को सड़क पर पड़े देखा, तो गाड़ी रोकी और सिपाही से बोलकर घायल पिता-पुत्र को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें