फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसमेंट में सोने को लेकर हुई कहासुनी के बाद बेटे को मारी गोली, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/गवां। बेसमेंट में सोने को लेकर पिता ने बेटे पर फायर झोंक दिया। जिसमें बेटा गंभीर घायल हो गया। तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी जाहिद को उसके पिता रियाजुल्लाह उर्फ अख्तर ने गोली मार दी। जाहिद का कहना है कि उसके पिता दिल्ली में रह कर मजदूरी करते हैं। गुरुवार की करीब 11.30 बजे वह दिल्ली से आए थे। आते ही वह घर में बने बेसमेंट में पहुंचे। वहां से उन्होंने जाहिद को पहली मंजिल पर जाकर सोने के लिए कहा। इसी बात पर कहासुनी हो गई।
जाहिद का आरोप है कि उसके पिता ने तमंचा निकाला और उस पर फायर कर दिया। गोली जाहिद के कंधे पर लगी। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। शोर मचने पर आरोपी पिता मौके से भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी रजपुरा भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल संभल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने युवक की तहरीर के आधार पर युवक के पिता के खिलाफ जानलेवा हमला करने में रिपोर्ट दर्ज की है। रजपुरा थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें