फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की ढांग गिरने से छह किशोरियां दबीं, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली(संभल)। मिट्टी निकालते समय ढांग गिर गई। इसमें मिट्टी खोद रहीं छह किशोरियां दब गईं। एक किशोरी की हालत गंभीर है। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य किशोरियां मामूली घायल हुई हैं। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर गांव में मिट्टी खोदते समय अचानक ढांग गिर गई। इसमें हरसिंहपुर गांव में दबोई कलां की निवासी जुल्फेकार की 15 वर्षीय बेटी अलफिजा दबकर घायल हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब अलफिजा, सकीना, नाजमीन, समीना, जिया और शहनाज गांव के बाहर तालाब के किनारे से मिट्टी खोदने गई थीं।
जुल्फेकार ने बताया कि अलफिजा गांव हरसिंहपुर निवासी अपनी बड़ी बहन गुलिस्ता के घर मेहमानदारी में गई थी। मंगलवार को अन्य लड़कियों के साथ मिट्टी खोदने चली गई। इसी दौरान हादसा हो गया और अलफिजा दब गई। अन्य लड़कियों को मामूली चोट आई है। बताया कि अलफिजा को असमोली के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर हादसे के दौरान मौके पर मौजूद गांव हरसिंहपुर निवासी हसीन ने बताया कि वह मछली पकड़ रहा था। मिट्टी की ढांग गिरने पर शोर मचा तो वह मौके पर पहुंचा और अलफिजा को किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें