फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में एक डीएम बनीं शालू: बीएसए को दिए स्कूल में साफ-सफाई कराने के निर्देश, मिशन शक्ति की योजना पर की चर्चा

Sun, 06 Oct 2024 05:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में एक दिन की डीएम कास्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा शालू काे एक दिन का डीएम बनाया गया। उन्होंने बीएसए को स्कूल में साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से मिशन शक्ति के बारे में चर्चा की। 
विज्ञापन
संभल में एक दिन की डीएम बनी छात्रा शालू - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिशन शक्ति के तहत शनिवार को बहजोई स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा शालू एक दिन की डीएम बनीं। एक दिन डीएम ने बीएसए को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में साफ-सफाई के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. राजेंद्र पैन्सिया ने सबसे पहले सांकेतिक तौर पर डीएम बनीं शालू काे पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद मिशन शक्ति की योजना व कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

डीएम बनी छात्रा ने बीएसए अलका शर्मा से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के शौचालयों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने समेत छात्राओं को कपड़े सुखाने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


इस बीच एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई समेत सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, एएसपी अनुकृति शर्मा, पीडी ज्ञान सिंह, डिप्टी कलक्टर आनंद कटारिया, डीआईओएस वेदराम कौशल व बीएसए अलका शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें