संभल। नगर के मोहल्ला खग्गु सराय में नगर पालिका की ओर से रातों-रात बनाई सड़क जब सुबह उखड़ी देखी तो स्थानीय निवासियों में आक्रोश पनप गया और नगर पालिका व ठेकेदार पर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
गड्ढा मुक्त अभियान के चलते शहर में जगह-जगह सड़कों में हुए गड्ढों को भरने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि मंगलवार की रात नगर पालिका द्वारा खग्गु तिराहे से अंजुमन चौराहे तक सड़क बनाने का काम शुरू कर गया था। रातों-रात सड़क डाली दी गई, लेकिन सुबह होने पर जब देखा तो सड़क उखड़ी पड़ी थी।
इस पर लोगों का गुस्सा फूट गया और निर्माण पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाई गई। सड़क को मानक के अनुसार नहीं बनाया गया है।