फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति : तिथि बढ़ जाने के बावजूद आवेदन न होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अंतिम तिथि बढ़ जाने के बावजूद भी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का आवेदन कराना टेढ़ी खीर साबित हो रही है। आलम यह है कि खराब सर्वर के कारण आवेदन होने के बाद आय, जाति प्रमाणपत्र का मिलान नहीं हो पा रहा है। छात्र जनसेवा केंद्र व कैफे का चक्कर लगाने को विवश हैं। खराब सर्वर के कारण ही तमाम छात्र आवेदन नहीं हो सके। जिसके कारण पूर्व दशम के लिए 19 नवंबर व दशमोत्तर के लिए 30 नवंबर तक तिथि बढ़ाई गई।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए पंजीकरण कराने में छात्रों को कोई दिक्कत नहीं हो रही है, लेकिन आवेदन के क्रम में जब आय, जाति प्रमाणपत्र के मिलान की बारी आती है तो वहीं पर खराब सर्वर की समस्या होने लगती है। प्रमाणपत्र क्रमांक व आवेदन क्रमांक सही होने के बावजूद भी पोर्टल क्रमांक को गलत बता रहा है। अगर सही बता भी दिया तो आगे जाकर आधार के डेमोग्राफिक का मिलान व ओटीपी का सत्यापन नहीं हो पा रहा है।
छात्रों ने बताया कि उन्हें छात्रवृत्ति फार्म भराने में काफी दिक्कत आ रही है। सर्वर खराब होने के कारण पिछले समयावधि में आवेदन नहीं हो पाया। अब तिथि बढ़ जाने के बाद भी आय, जाति व आधार के प्रमाणपत्र का मिलान न हो पाने के कारण आवेदन पूर्ण नहीं हो पा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि सर्वर की समस्या रहती है। लगातार प्रयास में आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। इसलिए छात्र-छात्राएं लगातार प्रयास कराएं, जिससे समय रहते उनके आवेदन पूर्ण हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें