फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, साइड न देने पर मारपीट का निकला मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। क्षेत्र में चंदौसी-कुढ़फतेहगढ़ मार्ग पर रविवार की दोपहर बाद ट्रैक्टर लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मचा गया। आननफानन पुलिस मौके पर पहुंची तो साइड न देने पर मारपीट का मामला निकला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में चंदौसी-कुढ़फतेहगढ़ मार्ग पर रविवार की दोपहर के बाद गांव कन्थरी के निकट ट्रैक्टर-ट्राली जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे बाइक पर गांव कन्हैया नगला निवासी चार युवक जा रहे थे। बाइक वालों ने हॉर्न बजाकर ट्रैक्टर चालक से साइड मांगी। रोड खराब होने के कारण चालक साइड नहीं दे पाया। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने आगे निकलकर ट्रैक्टर ट्राली को रोक लिया। रोड पर आगे बाइक लगाने पर चालक ने ट्रैक्टर रोक लिया और ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। उसने पुलिस को ट्रैक्टर लूट की सूचना दे दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस आननफानन घटनास्थल पर पहुंची। तब तक ट्रैक्टर ट्राली व बाइक सवार वहां से जा चुके थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली थाना क्षेत्र के गांव चैचुरी की थी और बाइक सवार चारों युवक गांव कन्हैया नगला के बताए जा रहे हैं। लूट की सूचना झूठी निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा साइड न देने पर विवाद का मामला था। लूट की कोई घटना नहीं हुई है। सूचना झूठी निकली। किसी ने भी शिकायत नहीं की है।
रविंद्र कुमार राठी, प्रभारी निरीक्षक, कुढ़फतेहगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें