फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने पर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पालिका में तैनात कर्मियों ने मानदेय न मिलने पर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंप जल्द मानदेय दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर संगठन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार वाल्मीकि समेत दूसरे पदाधिकारियों का कहना था कि बीते दो माह बीत गए हैं, लेकिन अभी तक माह मार्च व अप्रैल 2022 का मानदेय नहीं मिला है। इससे 44 सफाई कर्मियों के परिवार पर आर्थिक संकट है। कई बार नगर पालिका परिषद के दफ्तर पहुंचकर भी जानकारी ली गई, लेकिन अभी तक मानदेय नहीं मिल सका है। सफाई कर्मियों ने डीएम मनीष बंसल को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अरुण कुमार, सुरजीत, सतीश, राजेश, देवेंद्र, सोनू, सुधीर, सर्वेश, राजू, मटरू, उमेश व कमलेश आदि रहे। वहीं ईओ ज्ञानेंद्र सिंह से पूरे मामले को लेकर जानकारी ली गई, तो उनका कहना था कि बिल पर पालिकाध्यक्ष के हस्ताक्षर न हो पाने के कारण सफाई कर्मचारियों का मानदेय नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें