फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: पत्नी गई थी मायके...तभी आ धमकी प्रेमिका, हंगामा बढ़ने पर पहुंची पुलिस, भागा-भागा फिरता रहा प्रेमी

Sat, 18 May 2024 01:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, असमोली (संभल)

सार

संभल जिले के असमोली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादीशुदा प्रेमी के घर उसकी प्रेमिका आ पहुंची। इससे हंगामा मच गया। जिस समय यह वाकया हुआ उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। 
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का स्थानीय युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चला आ रहा है। प्रेमी का एक साल पहले निकाह हो गया लेकिन दोनों में बातचीत जारी रही। शुक्रवार दोपहर प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची तो यह मामला सामने आया।

विज्ञापन


प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। जिम्मेदार लोगों ने पंचायत बैठाई। पुलिस भी बुलाई गई। इस बीच हंगामा हुआ तो भीड़ भी बढ़ने लगी। करीब तीन घंटे तक ड्रामा चलता रहा। प्रेमिका जिस समय युवक के घर पहुंची थी, उस वक्त युवक की पत्नी अपने मायके गई थी।

घर पर भी कोई नहीं था। बाद में भागा-भागा युवक भी मौके पर पहुंचा। युवती से लौट जाने की मान मन्नोवल की लेकिन युवती नहीं मानी। बाद में युवती के परिजनों को भी बुलाया गया। इधर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


इस बीच जिम्मेदार लोग बीच में आए और समझाने का दौर शुरू हुआ। करीब तीन घंटे बाद युवती मुश्किल से मानी। इसके बाद परिजन उसे अपने साथ घर ले गए।

हेड कांस्टेबल की पत्नी ने उसकी प्रेमिका से बताया जान का खतरा 

चंदौसी निवासी एक महिला ने बिजनौर जनपद में तैनात हेड कांस्टेबल पति और उसकी प्रेमिका से जान का खतरा बताया है। पीड़िता ने पुलिस उपाधीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चंदौसी के एक मोहल्ला निवासी महिला ने शुक्रवार को तहरीर देकर बताया कि उसका पति हेड कांस्टेबल के पद पर बिजनौर में तैनात है।

आरोप लगाया कि उसके पति के बदायूं जनपद के एक गांव की महिला से अवैध संबंध है। वह उसे अपनी पत्नी बताता है, जबकि उसके पति ने अभी तक तलाक नहीं लिया है। आरोपी बच्चों के पालन पोषण व घर के खर्चे के लिए भी कोई पैसा नहीं देता है।

आरोप है कि उसने पति को दो माह पहले उसी महिला के साथ चंदौसी के शक्तिनगर वाले आवास पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। जिसकी शिकायत उसने चंदौसी कोतवाली समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की।

इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता का कहना है उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। मानसिक रूप से सभी परेशान रहते हैं। आरोप है कि उसका पति और उसकी प्रेमिका उसे जानसे मारने की धमकी दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें