फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: चपरासी ने तहसीलदार, नाजिर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, मांगी स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति

Mon, 02 May 2022 10:40 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)

सार

शिकायतकर्ता महेंद्र कुमार ने कहा कि कुछ दिन पहले नायब नाजिर खूबचंद्र उन्हें तहसीलदार के आवास पर लेकर गए, जहां उनसे सभी कार्य कराए। रोज शाम को आकर काम करने की बात कही। मना करने पर वे नाराज हो गए और रिपोर्ट लाने की बात कही।
विज्ञापन
तहसील कर्मचारी ने तहसीलदार पर लगाए उत्पीड़न के आरोप - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील में चपरासी ने तहसीलदार और नायब नाजिर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र देकर स्वेच्छा सेवानिवृत्ति की गुहार लगाई है। वहीं, तहसीलदार का कहना है कि चपरासी का 30 अप्रैल को स्थानांतरण हो चुका है। उनके द्वारा लगाए आरोप गलत हैं।

विज्ञापन


तहसील में चपरासी पद पर कार्यरत नगर निवासी महेंद्र कुमार ने डीएम मनीष बंसल को पत्र देकर स्वेच्छा सेवानिवृत्ति की मांग की है। महेंद्र कुमार का आरोप है कि कुछ दिन पहले नायब नाजिर खूबचंद्र उन्हें तहसीलदार के आवास पर लेकर गए। वहां जाकर घर में सभी कार्य कराए। इसके बाद रोज शाम को आकर काम करने की बात कही।

महेंद्र कुमार ने बताया कि उनके मना करने पर नायब नाजिर नाराज हो गए। कुछ ही देर में तहसीलदार आ गए और नायब नाजिर से महेंद्र कुमार की रिपोर्ट बनाकर लाने को कहा। साथ ही कहा कि मैं एडीएम से कहकर तुम्हें दो मिनट में निलंबित कराता हूं। महेंद्र का आरोप है कि इस दौरान तहसीलदार ने अपशब्द भी कहे। महेंद्र कुमार ने डीएम से स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चपरासी महेंद्र कुमार का 30 अप्रैल को स्थानांतरण हो चुका है। उनके द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। महेंद्र कुमार ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर रहे थे, जिसपर संबंधित अधिकारी से शिकायत की गई थी। अब वह इस तरह के अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
- दीपक चौधरी, तहसीलदार, तहसील चंदौसी

कर्मचारी से अनुचित कार्य कराने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। अभी मुझे कोई पत्र नहीं मिला है। मैं इसकी जांच कराऊंगा। कोई भी अधिकारी किसी भी कर्मचारी पर अनुचित दबाव बनाकर निजी कार्य नहीं करा सकता। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
- मनीष बंसल, डीएम, संभल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें