फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: अलग समुदायों के महिला-पुरुष रह रहे थे साथ, भड़के हिंदू संगठन, धर्मांतरण का लगा रहे आरोप

Sat, 20 Nov 2021 02:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

जानकारी के अनुसार महिला और पुरुष पहले से शादीशुदा हैं और दिल्ली में रहकर एक साथ मजदूरी किया करते थे।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में अलग-अलग समुदाय के महिला-पुरुष साथ रहने की सूचना पर हिंदू संगठनों में रोष पनप गया। धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला और पुरुष से पूछताछ की है। महिला ने धर्मांतरण की बात से इनकार किया है।

विज्ञापन


पुलिस महिला के बयान मजिस्ट्रेट के सामने कराएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। नखासा थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले दिल्ली निवासी अलग समुदाय की (40) वर्षीय महिला को साथ लेकर गांव आ गया। व्यक्ति पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चे हैं।

महिला की पहले हो चुकी है शादी
शनिवार को संभल के हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी हुई तो नखासा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो जानकारी सामने आई कि वह विधवा है और अलग समुदाय के व्यक्ति के साथ मजदूरी करती थी। इसी दौरान उन दोनों की जान पहचान बढ़ी और साथ आ गई।
विज्ञापन


हिंदू संगठनों ने धर्मांतरण किए जाने का आरोप लगाया है। जबकि महिला ने धर्मांतरण कराए जाने की बात से इनकार किया है। पुलिस मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। महिला के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

नखासा थाना इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला के बयान मजिस्ट्रेट के सामने कराए जाएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल महिला के परिजनों को सूचना भेज दी है। वह लोग दिल्ली से संभल आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें