फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

Fri, 27 Aug 2021 02:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

शुक्रवार सुबह थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर के लोग खेत पर काम करने के लिए जा रहे थे। गांव दियौरा खास व छाबड़ा के बीच मार्ग के किनारे युवक का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
संभल में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के कुढ़ फतेहगढ़ में गांव दियौरा खास और छाबड़ा के बीच रास्ते किनारे युवक का शव मिला है। युवक की गोली मारकर हत्या की गई। कनपटी पर गोली का निशान व सिर में भारी चीज से मारने का निशान है। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश व विवाद से इंकार किया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर के लोग खेत पर काम करने के लिए जा रहे थे। गांव दियौरा खास व छाबड़ा के बीच मार्ग के किनारे युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक के बाई कनपटी पर गोली लगी है व भारी चीज से सिर पर वार करने का निशान है।

युवक की हत्या की सूचना पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मृतक की शिनाख्त गांव द्वारा खास निवासी एदलसिंह (30) के रूप में हुई है। मृतक अविवाहित था तथा गाजियाबाद में  एक फैक्टरी में मजदूरी करता था।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक एक माह पहले वह घर आया था और वापस काम पर नहीं गया था। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी और न ही कोई विवाद हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है  पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

युवक का शव मिला है। गोली मारकर हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। परिजन रंजिश से इंकार कर रहे हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।- गोपाल सिंह, सीओ चंदौसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें