फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: बुरी तरह से पिटाई के बाद राजमिस्त्री की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला हाथ बंधा शव

Mon, 25 Apr 2022 11:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

सोमवार की सुबह राजमिस्त्री का शव चंदौसी में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। बहनोई की मानें, तो मृतक नशा भी करता था। आसपास के लोगों से झगड़ा भी होता रहता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के चंदौसी में प्रेमनगर से कुछ आगे राजमिस्त्री का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। रस्सी से हाथ बंधे थे। राजमिस्त्री की पिटाई के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक बहजोई के नई बस्ती का रहने वाला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है।

विज्ञापन


चंदौसी के गांव मौलागढ़ के कुछ लोग सोमवार की सुबह जंगल जा रहे थे। गांव अजीमगंज की ओर चंदौसी-अलीगढ़ रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा दिखाई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। चेहरे व शरीर पर चोट के निशान थे। पतली रस्सी से हाथ बंधे थे।

मृतक के जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बहजोई के नई बस्ती निवासी विनोद कुमार (32) के रूप में हुई है। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। मृतक के बहनोई सौराज सिंह ने बताया कि मृतक विनोद के पड़ोस में रविवार की रात एक लड़की की बरात आई थी। रात करीब दस बजे मृतक अपने पिता से मिलकर कन्यादान के पैसे देकर आया था, इसके बाद घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह उसका शव चंदौसी में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। बहनोई की मानें, तो मृतक नशा भी करता था। आसपास के लोगों से झगड़ा भी होता रहता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला है। मृतक की हत्या की गई है। अभी परिजनों की तहरीर नहीं मिली। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अभी उन्होंने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है।-आलोक सिद्धू, सीओ चंदौसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें