फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कस्बा सिरसी स्थित बहमन पब्लिक स्कूल में एनसीसी कैडेट्स द्वारा पृथ्वी दिवस, यातायात के नियमों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य शोभित कुमार रस्तोगी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विद्यालय से शुरू होकर नगर पंचायत कार्यालय से पुलिस चौकी तक निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर पृथ्वी को बचाना, यातायात के नियमों व अच्छे स्वास्थ्य को दिनचर्या में अपनाओ के तहत रहा। दिनेश कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को एनसीसी कैडेट्स की शपथ दिलाकर यातायात के नियमों को अपनाने का आह्वान किया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा जो लोग सड़क पर हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे, उन्हें फूल देकर सम्मानित किया। रैली के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को यातयात के नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान अरबाज अली, अनस, अनामिका, राशि मलिक, शान जाफरी, कमाल मेहंदी, मो. बिलाल, नूरेन पाशा, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें