फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: गुन्नौर में थाने से 400 मीटर दूर ब्लाक के सामने मजदूर की गोली मारकर हत्या, गांव के ही दो भाइयों पर आरोप

Sun, 12 Jun 2022 09:59 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर (संभल)

सार

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी चंद्रकेश (24) हरियाणा में मजदूरी करता था। बड़े भाई की पत्नी के बेटी पैदा होने पर छह दिन पहले घर आया था। रविवार को वह बाइक से गांव मेहुआ हसनगंज अपनी ननिहाल गया था। रविवार शाम उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे में थाने से करीब 400 मीटर की दूरी पर ब्लॉक कार्यालय के सामने बाइक से जा रहे मजदूर को रोककर गांव के दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या का कारण दो साल पहले आपसी विवाद में हुई गांव के ही युवक संजू की मौत को बताया जा रहा है। एसपी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी चंद्रकेश (24) हरियाणा में मजदूरी करता था। बड़े भाई की पत्नी के बेटी पैदा होने पर छह दिन पहले घर आया था। रविवार को वह बाइक से गांव मेहुआ हसनगंज अपनी ननिहाल गया था।

शाम करीब साढ़े छह बजे गुन्नौर में साप्ताहिक बाजार करके घर जा रहा था। थाने से करीब 400 मीटर दूर ब्लाक कार्यालय के सामने पहले से ही खड़े गांव के ही दो युवकों ने उसे रोक लिया। बिना कुछ कहे दाई ओर सीने में गोली मार दी और फरार हो गया। गोली लगने से वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर सीएचसी गुन्नौर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी आ गए। मृतक के बड़े भाई महेश ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर एसपी चक्रेश मिश्र, एएसपी आलोक जायसवाल, सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। एसपी चक्रेश मिश्र ने जांच के आदेश दिए हैं।

गुन्नौर में बाइक पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या हुई है। हत्यारोपी गांव के ही बताए जा रहे हैं। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- चक्रेश मिश्र, एसपी संभल।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें