संभल में महिला ने पुलिस चौकी के बाहर खुद को आग लगा ली। उसका कहना है कि वह प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन पुलिस मदद नहीं कर रही थी। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल रेफर किया गया है।
संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में पुलिस चौकी के बाहर बृहस्पतिवार की शाम चौधरी सराय निवासी 35 वर्षीय महिला ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। महिला का कहना है कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं कर रही है। इससे आहत होकर जान देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। महिला विधवा है और उसके तीन बच्चे हैं। मोहल्ले के ही युवक से उसका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।