फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा पर आरएसएस ने किया पथ संचलन, मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजय दशमी का उत्सव मनाया। शस्त्र पूजन के साथ शहर में पथ संचलन किया गया। जिसमें स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में थे। साथ ही शस्त्र पूजन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को विजय दशमी त्योहार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर संघ के स्वयंसेवकों ने तीन शाखाओं में पथ संचलन किया। पथ संचलन दुर्गा कॉलोनी से शुरू होकर हल्लू सराय के महाराणा प्रताप पार्क से होता हुआ बरेली सराय से आलम सराय, शहीद भगत सिंह पार्क, शंकर चौराहा, पुरानी तहसील मार्ग, टंडन तिराहा, डाकखाना रोड से सरथल चौकी होते हुए चंदौसी चौराहा से होकर दुर्गा कालोनी में संपन्न हुआ। संघ के विभाग प्रचारक अतुल ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजय दशमी पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। विजय दशमी के दिन ही संघ की स्थापना हुई थी। साथ ही समाज से भगवान श्रीराम की तरह मर्यादा में रहकर शत्रुओं के नाश के लिए शस्त्र पूजन करने का आह्वान किया। कहा कि आंतकवाद, उग्रवाद व अन्य देश विरोधी ताकतों से निपटने के लिए समाज को हमेशा तैयार रहना चाहिए।
संचालन संघ के सह जिला कार्रवाहक राहुल दीक्षित ने किया। इस दौरान विभाग संघ चालक अरविंद अरोड़ा, सह नगर संघ चालक धीरेंद्र, नगर प्रचारक अजीत, मनोज, सुुनील, वीरेंद्र, हितेश मिश्रा, राजेश सिंघल, कपिल सिंघल, अनंत अग्रवाल, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, हजरतनगर गढ़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में विजयदशमी के पर्व पर शस्त्र पूजन किया। साथ ही राजरानी सरस्वती विद्या मंदिर से आरएसएस के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। पथ संचलन में स्वयंसेवकों का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सह जिला कार्यवाह बलजीत, संघ चालक दिगपाल, खंड कार्यवाह लोकेश, बौद्धिक प्रमुख मनोज, सेवा प्रमुख वीरपाल, भीष्म शर्मा, हर्षित रस्तोगी, अंकुर रस्तोगी, कुलदीप ठाकुर, राजबहादुर, अजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें