संभल। अमरोहा थाना क्षेत्र के रजबपुर में मसालों से भरा कैंटर चोरी करने और मुरादाबाद में रामपुर बाईपास से सरसों के तेल का कैंटर लूटने के इनामी बदमाश को नखासा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
लूट की यह घटना छह जून-2021 हो हुई थी। वाणिज्य कर अधिकारी बन सरसों तेल से भरा कैंटर लूटा गया था। घटना को संभल, हापुड़ और मेरठ के बदमाशों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने उस समय दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि चार बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। इसमें एक आरोपी हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बहरामपुर बादली निवासी साकिब पर पुलिस अधीक्षक ने पंद्रह हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गुरुवार को नखासा थाना प्रभारी ओमकार सिंह ने गिरफ्तार कर लिया। तमंचा और दो कारतूस आरोपी के पास से बरामद किए गए हैं। मालूम हो कि लूट की घटना में शामिल एक बदमाश हापुड़ के थाना बाबूगढ़ छावनी अंतर्गत गांव बहरामपुर निवासी कादिर पहले ही पकड़ा जा चुका है। जबकि साकिब अभी तक फरार चल रहा था।