फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों आरोपी लखनऊ के निवासी हैं।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी में बीते कई दिनों से दो युवक शिक्षित बेरोजगार युवाओं को लखनऊ की कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। आरोपी युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में योग्यता के अनुसार नौकरी दिलाने का वादा कर प्रत्येक युवक से साढ़े छह सौ रुपये वसूल रहे थे। युवकों ने जब रसीद मांगी तो मना कर दिया गया। इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि जिस कंपनी में नौकरी लगवाने की बात की जा रही है उस नाम की कोई कंपनी नहीं है। पुलिस ने इस मामले में लखनऊ पश्चिमी के बुद्देश्वर लालाबाग निवासी राजन प्रसाद, पश्चिमी लखनऊ निवासी मोहम्मद हसन जैदी और राकेेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें