फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार में लापरवाही पर अस्पताल संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कोर्ट के आदेश पर अस्पताल संचालकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। करीब एक वर्ष पूर्व अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला के उपचार में आरोपियों पर लापरवाही का आरोप है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी कुंवरसैन उर्फ अभिषेक कुुमार पुत्र गोपाल सिंह की ओर से कोर्ट में दिए गए प्रार्थनापत्र पर कोतवाली में दर्ज कराए गए मामले में बताया कि बीते करीब साल भर पहले वह अपनी क्रांति पत्नी का प्रसव कराने के लिए रेलवे स्टेशन के निकट मोहल्ला कृष्णा-कुंज में संचालित एक अस्पताल में गया था। वहां एक युवक व एक युवती ने खुद को डाक्टर बताते हुए प्रसव करने का खर्च 90 हजार रुपये बताया था। इस पर उसने अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कर पहले 30 हजार व बाद में 60 हजार रुपये दे दिए थे। आरोप है कि इस बीच उसकी पत्नी की हालत और बिगड़ने लगी। बावजूद इसके लापरवाही के चलते प्रसव के दौरान उसकी पत्नी को मृत बच्चा पैदा हुआ था। बाद में पत्नी की हालत और बिगड़ने लगी। वहीं आरोपी युवक ने 40 हजार रुपये भर्ती करने के नाम पर ले लिए थे। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र त्यागी ने बताया कि पूरे मामले में वसीम निवासी गांव राजपुर, जिया निवासी गांव रंपुरा व अज्ञात कर्मचारी व अधिकारी चिकित्सा विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें