फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकानों से मिलेंगे ई-स्टांप, आय, जाति और निवास भी बनेंगे, डीलरों को 20 से 22 के बीच प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। राशन की दुकानों से सरकारी राशन के अलावा अब ई-स्टांप भी मिलेगा। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को जनसेवा केंद्र के रूप में संचालित करने की कवायद शुरू की गई है। ई-स्टांप के अलावा राशन कार्डों के आवेदन, विभिन्न योजनाओं में आधार लिंक किए जाने की सुविधाएं भी लोगों को गांव-मोहल्लों में मिल सकेंगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने ब्लाक वार उचित दर विक्रेताओं को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 20 से 22 जून तक जिले के ब्लाक सभागारों में यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, अभी तक राशन की उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर बिजली बिल जमा करने की अतिरिक्त सुविधा लोगों को दी जा रही थी। अब इससे आगे बढ़कर इन दुकानों को जनसेवा केंद्र का रूप दिया जा रहा है। जिले में कुल मिलाकर 949 दुकानें हैं। विकासखंड क्षेत्र में कंप्यूटर प्रशिक्षित राशन डीलरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद राशन विक्रेता आम लोगों को दी जाने वाली सेवाएं अपनी दुकानों से लोगों को उपलब्ध कराने लगेंगे। जनसेवा केंद्र वाली सेवाओं का उन्हें अधिकार मिलने से अतिरिक्त आय बढ़ जाएगी। डीलरों को इस पहल से काफी उम्मीदें हैं। डीएसओ नरेंद्र तिवारी ने बताया कि सभी विकासखंड क्षेत्रों से इच्छुक और क्षमतावान राशन डीलरों को प्रशिक्षित करने के लिए ब्लाक वार कार्यक्रम तय कर दिया है। डीलरों को पंजीकरण के बाद जनसेवा केंद्रों पर मिलने वाली सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
-------------
संभल, असमोली और पवांसा ब्लाक के डीलरों को आज मिलेगा प्रशिक्षण
संभल। संभल, असमोली और पवांसा ब्लाक क्षेत्र के राशन डीलरों को सोमवार को संबंधित ब्लाक के सभागारों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षणकर्ता नियुक्त किए गए हैं। वहीं, बनियाखेड़ा, बहजोई और रजपुरा के राशन डीलरों को 21 को तथा गुन्नौर और जुनावई के राशन डीलरों को 22 को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें