बहजोई। श्रीराम लीला कमेटी नया बाजार के तत्वावधान में रामलीला का मंचन किया गया। इस दौरान रावण जन्म की लीला का मंचन कर कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। देर रात तक दर्शक मंचन देखने के लिए जुटे रहे। आयोजकों में ह्देश सरपंच समेत सुरेंद्र कुमार आढ़ती आदि का सहयोग रहा।
इस दौरान संभल रोड स्थित पुराना बाजार श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के मंचन में कलाकारों ने देशभक्ति गीत पर बेहतरीन अभिनय करते हुए दर्शकों को देर रात तक जुटने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं विश्वामित्र आगमन की लीला का भी बखूबी मंचन किया गया। इस बीच विद्युत उपकरणों की रोशनी से रामलीला मैदान सराबोर रहा। आयोजकों में अजय तंबाकू समेत कपिल गुप्ता, तीरथ वार्ष्णेय, भुवनेश शरद, राजेश कुमार, रजनीश कुमार, योगेश टिल्ला, विनीत कुमार व निर्दोष कुमार कठैरिया का सहयोग रहा।