फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर ककरौआ में 334 वोटों से रहमत जहां जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मिर्जापुर ककरौआ में हुए पंचायत उपचुनाव में रहमत जहां प्रधान बनी हैं। उन्हें कुल 838 वोट मिले हैं, जबकि उनकी प्रतिद्घंदी को 504 वोट मिले। रहमत जहां प्रतिद्घंदी से 334 वोट अधिक पाकर प्रधान बनी हैं। मतगणना के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। उप जिलाधिकारी ने भी जायजा लिया।
विज्ञापन

संभल ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिर्जापुर ककरौआ में प्रधान पद के लिए उप चुनाव हुआ था। कुल 1624 वोटों में से 1367 वोट पड़े थे। मंगलवार को इसकी मतगणना शुरू हुई। जिसमें रहमत जहां को 838 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्घंदी नासरा को 504 वोट मिले। महपारा को एक वोट मिला। जबकि 24 वोट निरस्त हो गए। उप जिलाधिकारी रमेश बाबू ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। दूसरी ओर सात ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें