फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय खोलने की तैयारी अभिभावकों से मांगे सहमति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जिले में जल्द ही माध्यमिक विद्यालय खुल सकते हैं। शासन के निर्देेश पर विभाग ने 27 जुलाई तक छात्रों के अभिभावकों के सहमति पत्र सौंपे हैं। करीब 60 प्रतिशत छात्रों के अभिभावकों ने विद्यालय खोलने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के मुताबिक जिले में करीब 217 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं में करीब 54 हजार छात्र पंजीकृत हैं। जिले में कोरोना के चलते पिछले करीब पांच माह से विद्यालय बंद हैं। छात्राओं को परीक्षा के बिना ही अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया गया। एक अप्रैल से शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। 20 मई से ऑनलाइन पढ़ाई भी चल रही है। एक जुुलाई से शिक्षक भी विद्यालय आ रहे हैं।
कोरोना के चलते छात्रों को अभी तक विद्यालय नहीं बुलाया गया है। शासन ने विद्यालय खोलने के लिए अभिभावकों से सहमति पत्र मांगे थे। 27 जुलाई तक डीआईओएस कार्यालय को करीब 34 हजार अभिभावकों से सहमति पत्र प्राप्त हुए हैं। इन अभिभावकों ने विद्यालयों को खोलने पर अपनी सहमति दी है। विभाग ने सहमति पत्रों की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें