संभल। जिले भर में शुक्रवार को गुड फ्राइडे का श्रद्धा से मनाया गया। अनुयाइयों ने प्रभु यीशु मसीह की विशेष प्रार्थना की। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। चर्च के पादरी ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर आधारित संदेेश देकर सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने को कहा।
डिवाइन फेथ फैलोशिप चर्च बहजोई में प्रार्थना सभा दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक चली। चर्च के विकार जनरल रेव्ह डॉ. राहुल उठवाल ने कहा कि प्रभु य़ीशु का जीवन त्याग, तपस्या और परोपकार के लिए समर्पित था। उन्होंने पीड़ित मानवता के दुख-दर्द को समझा और उनकी सेवा की। वह जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा आगे रहे। सभा में प्रवीन उठवाल, सामर्थ्य, शीरीन, सैलिन, अंजली महिमा, सैमंथा उठवाल, शैली उठवाल, राखी, शिफा, बीना, बेबी, चुनमुन, सीमा, विजय, शालू, खुशबु, अमायरा, स्वीटी, अमित आदि रहे।