फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो के तहत 20 मार्च को पिलाई जाएगी पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
सघन मिशन इंद्रधनुष व पल्स पोलियो अभियान को लेकर एसडीएम ने तहसील सभागार में टास्क फोर्स की बैठक की। उन्होंने बताया कि आईएमआई अभियान सात मार्च से प्रस्तावित है। इसके चरण सात मार्च, चार अप्रैल, दो मई को निर्धारित हैं। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत उन बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाना है, जो कोरोना महामारी के दौरान सत्र पर नहीं आए या जो नियमित टीकाकरण के प्रति उदासीन रहे।
विज्ञापन

एसडीएम राजपाल सिंह ने कहा कि ऐसे परिवार जो टीकाकरण के प्रति उदासीन हैं, उन क्षेत्रों के ग्राम प्रधान, वार्ड मेंबर, राशन डीलर, लोकल चिकित्सक, धार्मिक नेता, धर्मगुरुओं व स्थानीय प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग से टीकाकरण कराया जाए। पल्स पोलियो अभियान 20 मार्च से प्रस्तावित है। यूनिसेफ के कॉआर्डीनेटर कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि दुनिया में 2021 में छह बच्चों को पोलियो के कारण पैरालाइज हुआ था। 2022 में 23 फरवरी तक डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार, एक पोलियो केस अफगानिस्तान में पाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि 20 मार्च को बूथ दिवस के दिन विद्यालयों को सुबह आठ बजे खुला जाए। बूथ दिवस के लिए शिक्षा विभाग की बुलाया टोली का गठन किया जाए।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अपेक्षा की कि शिशु रजिस्टर के अनुसार शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को बूथ पर लाने में सहयोग करें। इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डा. हरवेंद्र सिंह, डा. राजीव, डा. अमृता सिंह, सीडीपीओ अर्चना शर्मा, रचना यादव, बीएमसी कृष्ण गोपाल शर्मा, सत्यवीर सिंह, नगमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें