फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल नेजा मेला: प्रशासन ने आयोजन पर लगाई रोक, कमेटी के पदाधिकारी पांच-पांच लाख के मुचलके से पाबंद

Thu, 20 Mar 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल पुलिस ने नेजा मेला कमेटी के पांच पदाधिकारियों को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके से पाबंद किया है। इसके साथ ही मेले के आयोजन पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने सख्त हिदायत दी कि माहौल खराब करने की कोशिश पर कार्रवाई होगी। मेले की अनुमति न मिलने से शहर में नई बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन
नेजा कमेटी से वार्ता करते एएसपी श्रीश्चंद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल कोतवाली पुलिस ने धार्मिक नगर नेजा कमेटी के पदाधिकारियों को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके से पाबंद किया है। साथ ही नेजा मेला आयोजन नहीं कराने की नसीहत दी है। एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि यदि नेजा कमेटी द्वारा माहौल खराब करने का प्रयास किया जाता है तो पाबंद की गई धनराशि की वसूली की जाएगी।

विज्ञापन


अनुमति किसी भी मेले की नहीं दी गई है। एहतियाती तौर पर पुलिस की निगरानी शहर में बनी हुई है। यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुरीति को बंद कराया गया है। यह गलत तरीके से होती चली आ रही थी। एएसपी ने बताया कि नेजा मेला कमेटी के अध्यक्ष शाहिद हुसैन मसूदी समेत पांच पदाधिकारी पांच-पांच लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद किए गए हैं।

इनको हिदायत दे दी गई है कि मेले की अनुमति नहीं है। इसलिए कोई प्रयास भी न करे। यदि माहौल खराब होता है तो कमेटी जिम्मेदार होगी। पाबंद किए गए लोगों से धनराशि की वसूली की जाएगी। मालूम हो संभल शहर में सैयद सालार मसूद गाजी की याद में नेजा मेला आयोजित होता रहा है।
विज्ञापन


नेजा मेला से पहले घंटाघर के पास कोतवाली के सामने ढाल लगाई जाती थी, लेकिन इस बार यह ढाल पुलिस ने लगाने की अनुमति नहीं दी है। साथ ही उस स्थान को भी सीमेंट से बंद करा दिया गया है जहां ढाल लगाई जाती थी। 25 मार्च को गांव शहबाजपुर सूरा नगला, 26 मार्च को पालिका के परिसर और 27 मार्च को बादल गुंबद पर लगने वाले नेजा मेले की अनुमति भी देने से इन्कार कर दिया। इसको लेकर शहर में नई बहस छिड़ गई है।

Neja Mela: मंडलीय गजेटियर में भी नेजा मेला का जिक्र, गाजी और पृथ्वीराज चौहान के कालखंड के बारे में लिखी ये बात

एएसपी ने कहा था सैयद सालार मसूद गाजी की याद में आयोजन नहीं होगा
सोमवार को एएसपी श्रीश्चंद्र ने नेजा मेला कमेटी से कहा था कि सैयद सालार मसूद गाजी हत्यारा और लुटेरा था। महमूद गजनवी का भांजा था और सोमनाथ मंदिर को लूटा था। उसके अलावा भी हत्याएं और लूट की थी। उसकी याद में कोई आयोजन देशभर में नहीं होगा। इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद प्रशासन ने भी मेले की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

पालिका ने पिछले वर्ष 15.10 लाख रुपये में दिया था ठेका, इस बार 15.20 लाख रुपये में तय हुआ था
नेजा मेले के आयोजन से नगर पालिका को भी 15 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई ठेका देने में होती थी। क्योंकि सारी व्यवस्थाएं नगर पालिका द्वारा ही संभाली जाती थीं। पालिका के मैदान में ही खेल खिलौने और झूले आदि को लगाया जाता था। पालिका चेयरमैन के पति चौधरी मुशीर ने बताया कि पिछले वर्ष 15.10 लाख रुपये का ठेका पालिका द्वारा दिया गया था।

इस बार 15.20 लाख रुपये का ठेका तय हो गया था। प्रक्रिया को पूरा कराया जा रहा था, लेकिन अब पुलिस प्रशासन ने मेले की अनुमति देने से इन्कार किया है तो ठेका नहीं हो सकता है। दरअसल नेजा मेले की अनुमति नहीं दिए जाने से पालिका संभल और ग्राम पंचायत शहबाजपुर सूरा नगला को राजस्व की हानि हुई है। वहीं कई करोड़ का कारोबार भी प्रभावित हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें