फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरौली झगड़े में पुलिस ने 18 लोगों के विरुद्ध दर्ज की रिपोर्ट, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मोबाइल के दाम को लेकर दो दुकानदारों में जमकर मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों से दो तमंचे, दो कारतूस व एक खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन

नरौली के मोहल्ला पीपलवाला में शुक्रवार की शाम चार बजे दो मोबाइल दुकानदारों में मोबाइल के दाम को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों मारपीट के साथ धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष के मोहम्मद नाजिम, राशिद, दूसरे पक्ष के बिट्टन, रफी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर सीओ गोपाल सिंह व थाना बनियाठेर प्रभारी रविंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच जानकारी की थी। साथ ही घायलों का उपचार के लिए चंदौसी सीएचसी में कराया गया था। पुलिस ने एक पक्ष बिट्टन, डब्लू, जीशान, गुफरान, फरमान, अरमान, रिजवान, रफी, राशिद, साजिद, वसीम, आशिफ निवासी मोहल्ला काजी टोला तथा दूसरे पक्ष के साजिद, राशिद, आशिफ, नाजिम, कासिम, सादाब के विरुद्ध सात क्रिमिनल लॉ एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से जीशान, साजिद, तसलीम, मोहम्मद नवी व मोहम्मद रफी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। दो आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, दो कारतूस व एक खोखा बरामद किया हैं। घटनास्थल पर एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें