फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका का विवाह प्रस्ताव ठुकराने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली (संभल)। असमोली पुलिस ने प्रेमिका का विवाह प्रस्ताव ठुकराने वाले आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है। एक वर्ष पहले रिश्ता टूटने के बाद प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। हालांकि सुलह-समझौते के लिए पंचायत हुई पर बात न बनी। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मामला असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दरअसल, बीते मंगलवार की दोपहर तीन बजे करीब युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच था। युवती ने विवाह का प्रस्ताव रखा तो उसने ठुकरा दिया। इसी बात से नाराज हुई प्रेमिका ने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर आसपास के लोग आ गए और युवक को पकड़कर जमकर पिटाई की।
मामला थाने पहुंचा तो युवती ने बताया था कि एक वर्ष पहले उसका युवक के साथ रिश्ता लगा था। रिश्ता छह महीने बाद किसी बात पर टूट गया लेकिन युवक और वह आपस में बात करते रहे। प्रेम प्रसंग शुरू होने पर मिलना भी हुआ और युवक ने शादी का झांसा भी दिया था लेकिन अब शादी करने से इनकार कर रहा है। युवती ने बताया कि युवक ने उसके साथ छेड़खानी और मारपीट की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें