फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ई-कचरा जलाते एक आरोपी को पकड़ा, चार भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में पुलिस ने ई-कचरा जलाते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। जबकि चार लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से 50 बोरियों में भरा ई-कचरा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं गांव वालों का कहना है कि काफी समय से ई-कचरा जलाने का काम किया जा रहा था। अब पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

असमोली थाना पुलिस को बुधवार की शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि कुछ लोग गांव मुबारकपुर बंद स्थित एक घर में ई-कचरा जला रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि चार लोग मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया कि मौके से 50 बोरी ई-कचरा बरामद किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चार भागने में कामयाब रहे। पकड़ा गया आरोपी मुबारकपुर बंद निवासी गुड्डू है, जबकि फरार आरोपी मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी वसीम, जिशान, बब्लू और दिलशाद हैं। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें