फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में आग लगाने और छेड़खानी का आरोप लगाने के मामले में पुलिस पहुंची, सूचना झूठी निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। घंसूरपुर में मंगलवार को बच्चों के झगड़े में विवाद बढ़ गया। एक पक्ष ने छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी, तो दूसरे ने अपनी बाइक में आग लगाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित मामले की पड़ताल की तो आरोप झूठे निकले। जिसके बाद दोनों ओर से एक-एक व्यक्ति का शांतिभंग के अंदेशे में चालान किया गया।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के घंसूरपुर निवासी मोहम्मद युनुस और कमाल के बच्चों के बीच मंगलवार को सुबह 11 बजे के करीब आम के बाग में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ा तो बात परिजनों तक पहुंच गई।
आरोप है कि मोहम्मद युनुस ने परिवार की महिला के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाकर कमाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। इसका पता कमाल को चला तो उसके बेटे रहमत ने अपनी बाइक में आग लगाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो दोनों ही लोगों के आरोप गलत पाए गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों के खि लाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें